Iran Protests: इंटरनेट पाबंदी के बीच 5,002 से अधिक लोगों की मौत का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2026

ईरान में देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के दौरान की गई सख्त कार्रवाई में शुक्रवार तक कम से कम 5,002 लोगों की मौत हो गई। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने यह दावा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के इतिहास में सबसे बड़ी इंटरनेट पाबंदी आठ जनवरी से जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

ईरान सरकार ने बुधवार को पहली बार मृतकों की संख्या जारी करते हुए कहा कि अब तक 3,117 लोग मारे गए हैं। इसमें बताया गया कि 28 दिसंबर से शुरू हुए प्रदर्शन में मारे गए लोगों में से 2,427 नागरिक और सुरक्षा बल थे, जबकि बाकी को “आतंकवादी” बताया गया।

इस बीच, अमेरिका के कई विमानवाहक पोत पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहे हैं जिस कारण अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहरा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार देर रात संवाददाताओं से कहा कि यह ताकत एक “आर्माडा” के समान है। जब कई युद्धपोत एक साथ किसी मिशन या युद्ध के लिए रवाना होते हैं, उसे ‘आर्माडा’ कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध