मादक पदार्थ के बारे में सूचना दें, नकद इनाम पाएं:गुजरात सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

अहमदाबाद| गुजरात सरकार ने मादक पदार्थ के खतरे को काबू करने के मकसद से बुधवार को नकद इनाम देने की योजना की शुरुआत की। इसके तहत मादक पदार्थ की सूचना देने वाले को जब्त खेप की कीमत की 20 फीसदी तक की राशि नकद पुरस्कार के रूप में दी जाएगी चाहे सूचना देने वाला सरकारी अधिकारी हो या कोई अन्य व्यक्ति।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अफगानिस्तान से आयात की गई तेल की कैन से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद

राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने संवाददाताओं से कहा कि युवाओं को नशे की चपेट में जाने से बचाने के लिए इस योजना पर काफी समय से विचार-विमर्श जारी था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बुधवार को इसे लागू करने का फैसला लिया।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण