मेस्सी और नेमार की गैरमौजूदगी में जीता PSG, मिडफील्डर एंडर हरेरा ने दागे दो गोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

पेरिस। मिडफील्डर एंडर हरेरा के दो और काइलियान एमबापे के एक गोल की बदौलत फ्रेंच फुटबॉल लीग में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने निचली लीग से शीर्ष लीग में आए क्लेरमोंट को 4-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। पीएसजी की ओर से एक अन्य गोल स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे मिडफील्डर इदरिसा गुये ने किया। लीग 1 में अच्छी शुरुआत के बाद क्लेरमोंट की यह पहली हार है। इटली की यूरोपीय चैंपियन टीम के स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा ने इस मैच में पीएसजी की ओर से पदार्पण किया लेकिन टीम के घरेलू प्रशंसकों का लियोनल मेस्सी को यहां पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में देखने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। 

प्रमुख खबरें

PM मोदी की फोटो क्रॉप कर फंसा PAK, सोशल मीडिया पर लताड़ के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी शहबाज सरकार

मेटाबॉलिज्म धीमा होने से नहीं घट रहा Weight? Dietitian से जानें Fast Metabolism Secrets

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई, प्रतापगढ़ सीएमएचओ पर केस दर्ज और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

कांग्रेस के Udit Raj ने RSS मुख्यालय के बाहर जलाई Manusmriti, बोले- देश संविधान से चलेगा