Vinesh Phogat से मिलीं PT Usha, कहा- उनका अयोग्य होना हैरान करने वाला, IOA विनेश फोगाट के साथ

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

विनेश फोगाट की अयोग्यता पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा का बड़ा बयान सामने आया है। पीटी उषा ने अपने बयान में कहा कि विनेश का अयोग्य होना बेहद चौंकाने वाला है। मैं कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिली और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे बताया कि हम विनेश को सभी चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की आयोग्यता पर खेल मंत्री ने UWW के समक्ष जताया विरोध, जानें क्या कहा?

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने पर बुधवार को लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन के कारण 50 किलोग्राम वर्ग ओलंपिक स्पर्धा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश फोगट की अयोग्यता पर भारतीय ओलंपिक संघ ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा को पीएम मोदी ने उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सरकार ने पहलवान विनेश फोगाट को उनकी तैयारियों के लिए हर संभव सहायता प्रदान की।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर धमाल! 150 करोड़ का आंकड़ा पार, बड़े पर्दे पर भी छाए कालीन भैया और गुड्डू पंडित

Health Tips: Family History में Diabetes होने पर कितना है Risk? जानिए Prevention और Risk Factors

Adani Airport वैश्विक निवेशकों से जुटाएगी 1 अरब डॉलर, कंपनी का मूल्यांकन 18 अरब डॉलर

पहली ही परीक्षा में फेल हो गया Makkah Pact, Saudi पर Houthi Attack होते ही छिप गयी Munir की सेना