Vijaya Ekadashi 2026: विजया एकादशी पर इस विधि से करें भगवान विष्णु का पूजन, जानिए मंत्र और मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Feb 13, 2026

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी कहा जाता है। आज यानी की 13 फरवरी 2026 को विजया एकादशी का व्रत किया जा रहा है। यह व्रत जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्व होता है। विजया एकादशी का व्रत करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए विजया एकादशी का व्रत किया था। इस व्रत को करने से जातक पाप मुक्त हो जाता है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं विजया एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र के बारे में...

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। फिर मंदिर के गंगाजल से पवित्र करें और एक लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें और चौकी पर भगवान श्रीहरि विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को शुद्ध जल अर्पित करें और उनको पीले वस्त्र चढ़ाएं। फिर रोली, अक्षत, फल, फूल, चंदन, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें।

अब देसी घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु को जो भी भोग अर्पित करें, उसमें तुलसी दल जरूर शामिल करें। फिर विजया एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। इस दौरान विष्णु भगवान के मंत्रों का जाप करें। फिर आरती करें और पूजा के अंत में भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें।

विष्णुजी के मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

ॐ विष्णवे नमः।

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं।

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण