PTC India देश में खनिज एक्सचेंज बनाने के लिए 65 करोड़ रुपये करेगी निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने देश में खनिज एक्सचेंज स्थापित करने और उसका संचालन के लिए 65 करोड़ रुपये के निवेश से पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह लागू कानूनों और नियमों के अनुरूप एक अनुषंगी कंपनी के जरिये खनिज एक्सचेंज स्थापित करने का प्रस्ताव रखती है। यह एक्सचेंज अनुमत खनिजों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति आधारित इलेक्ट्रॉनिक कारोबार की सुविधा देगा।

सूचना के अनुसार, कंपनी के निदेशक मंडल ने 26 अक्टूबर, 2026 को हुई बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ भारत में खनिज एक्सचेंज स्थापित करने और उसका संचालन करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी (विशेष इकाई) गठित करने को मंजूरी दी। इस कंपनी की प्रवर्तक पीटीसी इंडिया लिमिटेड होगी। यह मंजूरी आईबीएम से समयसीमा बढ़ाए जाने की अनुमति मिलने के अधीन है।

एक्सचेंज का संचालन खनिज विनियम नियम, 2026 के तहत किया जाएगा। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि निदेशक मंडल ने प्रस्तावित अनुषंगी कंपनी में 65 करोड़ रुपये तक के इक्विटी निवेश को भी मंजूरी दी है। सूचना में कहा गया कि विशेष इकाई (एसपीवी) के गठन के बाद भारतीय खान ब्यूरो के पास आवेदन जमा किया जाएगा।

निर्धारित शर्तें पूरी होने और केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के अधीन ब्यूरो पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा।

प्रमुख खबरें

OnePlus N6 Lite लॉन्च! ₹16,999 में 7000mAh बैटरी, 3 दिन तक चलेगा फोन?

युवा सरकारी नौकरी के बजाय Entrepreneurship और स्किल पर दें ध्यान: आनंदीबेन पटेल

Kerala High Court की दो टूक: न्यायिक शक्ति अनुशासन से आती है, प्रभुत्व से नहीं

TMC और घास-फूल सिंबल विवाद: Supreme Court ने दोनों गुटों को दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय