Pakistan Election । चुनाव में कथित धांधली को लेकर PTI ने निर्वाचन आयुक्त और प्रधान न्यायाधीश का इस्तीफा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2024

इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने चुनाव में ‘धांधली’ के संबंध में एक वरिष्ठ नौकरशाह के आरोपों के बाद पाकिस्तान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और प्रधान न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की है। रावलपिंडी के पूर्व आयुक्त लियाकत अली चट्ठा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि शहर में जो उम्मीदवार चुनाव हार रहे थे, उन्हें जिताया गया। उन्होंने दावा किया कि रावलपिंडी के 13 उम्मीदवारों को गलत तरीके से विजेता घोषित किया गया। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ‘पीटीआई’ ने आठ फरवरी के चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: UAE और कतर के पड़ोसी देश ने भारत से क्यों लिया करोड़ों का गोबर? जानें वजह

प्रवक्ता ने कहा कि चट्ठा ने स्वीकार किया है कि 70,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत को फर्जी मोहरें लगाकर हार में बदल दिया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चट्ठा की गवाही ‘पीटीआई’ के उस रुख का समर्थन करती है कि लोगों ने बड़ी संख्या में ‘पीटीआई’ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को वोट दिया था।

प्रमुख खबरें

DP World भारत में करेगी 5 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त निवेश, बुनियादी ढांचे पर जोर

Iran पर सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम MOAB गिराने का US Army कर रही विचार

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद