भारत में पूरी तरह से बंद हुआ PUBG गेम, फैन्स को वापस लौटने की उम्मीद !

By अनुराग गुप्ता | Oct 31, 2020

नयी दिल्ली। भारत में पबजी मोबाइल और पबजी लाइट 30 अक्टूबर से पूरी तरह से बंद हो गया है। बता दें कि सितंबर के पहले सप्ताह में भारत सरकार ने पबजी (PUBG) समेत 118 चीनी ऐप को बैन कर दिया था। दरअसल, सरकार ने चीनी ऐप को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए यह कदम उठाया था। सरकार द्वारा बैन किए जाने के बाद भी पबजी उन मोबाइल फोन पर चल रहा था जिसमें यह पहले से डाउनलोड था लेकिन 30 अक्टूबर को यह पूरी तरह से बंद हो गया है। 

कौन है पबजी का मालिक ?

भारत सरकार ने जब पबजी को बैन किया था उसके बाद गूगल पर सबसे ज्यादा यह सर्च किया जा रहा है कि पबजी का मालिक कौन है ? तो चलिए आपको बता देते है कि पबजी को आयरलैंड के ब्रेंडन ग्रीनी और उनकी टीम ने मिलकर तैयार किया है। इस गेम को डेस्कटॉप वर्जन के तौर पर तैयार किया गया है। ब्रेंडन ग्रीनी ने साउथ कोरिया की कम्पनी ब्लूहोल के लिए इसे विकसित किया है। जबकि इस गेम के पब्लिशर टेंसेंट है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने फिर किया चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, PUBG समेत 118 चीनी ऐप्स बैन 

भारत में फिर हो सकती है वापसी

खबर है कि पबजी की फिर से वापसी हो सकती है। क्योंकि ब्लूहोल ने टेसेंट को पब्लिशिंग राइट्स दिए थे लेकिन भारत सरकार द्वारा पबजी को बैन किए जाने के बाद ब्लूहोल ने टेसेंट के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पब्लिशिंग राइट्स वापस पबजी कॉरपोरेशन को मिल जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पबजी कॉरपोरेशन ने बताया कि वह पबजी के सारे राइट्स 2 दिसंबर तक दक्षिण कोरियाई कंपनी क्रॉफ्टन इंक को दे देगी। पबजी कॉरपोरेशन द्वारा उठाए गए इस कदम से पबजी की सेवाओं वापस भारत में शुरू हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर