By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2018
नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के मामलों में सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए लाए गए अध्यादेश की तारीफ करते हुए आज कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। तिवारी ने आज एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कटिबद्ध है और उसका आदर्श उदाहरण है अध्यादेश लाया जाना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र के कानून को जन-जन तक पहुंचाने का काम जन सहयोग पर निर्भर करता है। इसलिए हम सब लोग यह संकल्प लें कि हम सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचा कर सही मायने में महिला सशक्तिकरण के अभियान को सार्थक बनाएंगे।’’