मध्य प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सम्हालेंगे माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार

By दिनेश शुक्ल | Jul 10, 2020

भोपाल। एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्याल के कुलपति का दायित्व अब मध्य प्रदेश के जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सम्हालेंगे। राज्य शासन द्वारा डॉ. सुदाम खाड़े को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ ही कुलपति माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. खाड़े के कार्यभार ग्रहण करने पर प्रभारी कुलपति प्रो. संजय द्विवेदी प्रभार से मुक्त होंगे। हालही में प्रोफेसर संजय द्विवेदी को भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। जिसके चलते माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कुलपति का स्थान रिक्त हो रहा था। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा