कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद प्रकाशक कोलकाता पुस्तक मेला के लिए आशान्वित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

कोलकाता। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद 31 जनवरी से 45वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के आयोजन की तैयारी कर रहे आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि अगर इस साल भी इसे रद्द किया जाता है, तो प्रकाशकों को भूखा रहना पड़ सकता है। पिछले साल महामारी के कारण पुस्तक मेला रद्द कर दिया गया था। ‘पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड’ के अध्यक्ष त्रिदीब चटर्जी ने पीटीआई-से कहा, ‘‘हम मेला के आयोजन को लेकर आशान्वित हैं। मैं साल्ट लेक में सेंट्रल पार्क में मेला मैदान में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा हूं। हमने तैयारियां बंद नहीं की हैं।’’

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय, जेल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल

चटर्जी ने कहा ‘‘इस साल मेला आयोजित नहीं हुआ तो कई प्रकाशकों को भूखा रहना पड़ सकता है। हम इसे सावधानियों के साथ आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पिछले साल इसका आयोजन नहीं कर सके, जिससे कॉलेज स्ट्रीट के प्रकाशकों को गंभीर वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ा।’’ इस बार पुस्तक मेला का विषय बांग्लादेश होगा और इसका आयोजन 13 फरवरी तक होगा।

प्रमुख खबरें

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए