पुडुचेरी के CM ने अनशन समाप्त किया, कहा- भाजपा के खिलाफ जारी रहेगा प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

पुडुचेरी। हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के खिलाफ पुलिस के ‘‘लापरवाही पूर्ण’’ व्यवहार पर नाराजगी दिखाते हुए पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके साथी मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां नौ घंटे तक भूख हड़ताल की। अनशन समाप्त करते हुए नारायणसामी ने कहा कि यह अनशन भारतीय जनता पार्टी के काम करने के ‘‘अलोकतांत्रिक’’ तरीकों के खिलाफ प्रदर्शन का पहला चरण था। पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख ए. वी. सुब्रमण्यम ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। कांग्रेस की युवा और छात्र शाखाओं के प्रतिनिधिमंडलों ने भी पार्टी द्वारा आहूत प्रदर्शन में भाग लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुई भूख हड़ताल शाम पांच बजे समाप्त हुई। नारायणसामी ने राहुल, प्रियंका के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई प्रदेश के हिटलर राज और जंगल राज को दर्शाती है।’’ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ‘‘धृष्टता, अलोकतांत्रिक है और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को रौंदने का स्पष्ट प्रयास’’ है। 

इसे भी पढ़ें: हाथरस पीड़िता को झूठा साबित करने की साजिश रच रही यूपी सरकार: सुरजेवाला

गौरतलब है कि राहुल, प्रियंका और उनकी पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के लिए बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में उस समय कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया था, जब वे कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे। गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश