पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने धरना किया खत्म, बेदी ने जतायी खुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने राज्य की उप राज्यपाल किरण बेदी के साथ अपने मुद्दों पर चर्चा के बाद अपना ‘धरना’ खत्म कर दिया, जिस पर उपराज्यपाल ने मंगलवार को खुशी जतायी। वृद्धों एवं विधवा पेंशन योजनाओं के तहत सहायता राशि बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री धरने पर बैठे थे। पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी ने नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों से सोमवार को मुलाकात की और कहा, ‘‘इस बैठक ने मुद्दों पर स्पष्टीकरण और उन्हें समेकित करने में मदद की।’’उन्होंने मीडिया को भेजे व्हाट्सऐप संदेश में कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि पुडुचेरी सरकार काम पर लौट आयी है और इसलिए अब उनके कार्यालय आकर उनसे मिलने वाले आगंतुकों के लिये राज निवास की ओर आने वाली सड़क खुल जायेगी।

यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले में जैश के साथ पाक शामिल, सेना बोली- घाटी से हमने जैश का नाम मिटाया

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विभिन्न मुद्दों पर किरण बेदी के साथ अपने अभिवेदन में हमें आंशिक सफलता मिली है।’’ पड़ोसी देश तमिलनाडु से द्रमुक नेता एम के स्टालिन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता नारायणसामी के प्रदर्शन स्थल पर उनसे मिलने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान राज निवास की ओर आने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गयी थी और लोहे के अवरोधक लगाये गये थे।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला