सुरक्षा चूक मामले पर उदित राज का विवादित बयान, बोले- सत्ता के लिए PM मोदी ने खुद कराया पुलवामा कांड

By अनुराग गुप्ता | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक मामले पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया। हालांकि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया। दरअसल, पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा चूक का बड़ा मामला सामने आया था। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। इसी कड़ी पर अब उदित राज का बयान आया है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामला: कांग्रेस पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- सोनिया और राहुल के साथ ऐसा हो तो... 

भाजपा ने किया पलटवारभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार करते हुए कहा कि उदित राज जब भाजपा में थे कांग्रेस पर आरोप लगाते थे और अब कांग्रेस में चले गए तो भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता ऐसे बयान दे रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि राहुल गांधी चीन से पैसा लेते हैं और सोनिया गांधी को पाकिस्तान से निर्देश मिलते हैं लेकिन बिना सबूत के हम किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाते हैं।फिर क्या बोले उदित राज ?कांग्रेस नेता उदित राज ने खबरों से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया कि भाजपाई नेता जब कांग्रेस पार्टी पर बिना किसी सबूत के 'खूनी इरादे' जैसे अनर्गल आरोप लगा सकते हैं तो प्रधानमंत्री जी से पुलवामा कांड पर सवाल क्यों नहीं किया जा सकता ?

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी ने दिया मौन धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गौरतलब है कि 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। हालांकि, शहीद जवानों का बदला लेने के लिए भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बालाकोट एयरस्ट्राक किया था और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Jensen Huang किसी जांच के दायरे में नहीं, JD Vance ने क्षमादान की अटकलें खारिज कीं

Constitution Day 2026 | संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने खोले पुराने पन्ने, अनुच्छेद 370 और 356 का जिक्र कर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा

Constitution Day: संविधान ने ही मुझे देश सेवा का मौका दिया, पीएम Narendra Modi का लेख

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo | तीन पीढ़ियों की प्रेम कहानी दिखाने आ रही पाकिस्तान की नयी सीरिज, Netflix पर रिलीज़ से पहले विवाद, जानिए क्यों हो रहा है विरोध