पुलवामा आतंकवादी हमला- पाकिस्तान ने भारत के आरोपों से इंकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है और बिना जांच के इसके तार इस्लामाबाद से जुड़े होने के भारत के आरोपों को खारिज किया है।

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। घंटों की चुप्पी के बाद आधी रात के बाद जारी एक बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- आतंकवादी संगठनों पनाह देना बंद करो

बयान में कहा गय है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुआ हमला ‘‘गंभीर चिंता का विषय है।’’उसमें कहा गया है, ‘‘हमने हमेशा घाटी में हिंसक घटनाओं की निंदा की है।’’पाकिस्तान ने यह खारिज किया कि वह कहीं से भी इस हमले से जुड़ा हुआ है। बयान में कहा गया है, ‘‘हम जांच के बगैर इस हमले से पाकिस्तान को जोड़ने की भारतीय सरकार के किसी भी व्यक्ति या मीडिया की कोशिशों को सिरे से खारिज करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ