सिर्फ एक चम्मच पुनर्नवा चूर्ण से दूर हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियाँ, पढ़ें यहाँ

By प्रिया मिश्रा | Oct 14, 2021

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियाँ हैं जो कई प्रकार के रोगों से शरीर का बचाव करती हैं। ऐसी ही एक औषधि है पुनर्नवा जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करती है। इसके सेवन से कई बीमारियों में लाभ मिलता है और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। पुनर्नवा का सेवन टैबलेट या चूर्ण के रूप में किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको पुनर्नवा के फायदे बताने जा रहे हैं-

अक्सर गलत खानपान के कारण यूरिन इंफेक्शन हो जाता है। खासतौर पर महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इस समस्या से बचाव के लिए पुनर्नवा एक रामबाण औषधि मानी जाती है। पुनर्नवा के सेवन से यूरिन मार्ग को साफ करने में मदद मिलती है और यूरिन इंफेक्शन से बचाव होता है। 

पुनर्नवा का सेवन पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है और यौन शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है। इसके लिए रात में सोने से पहले पुनर्नवा पाउडर को दूध में मिलाकर पिएँ। 

पुनर्नवा के सेवन से किडनी से जुड़ी बीमारियों में भी लाभ हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुनर्नवा का सेवन करने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कई गुना तक कम हो सकता है। कई मामलों में पुनर्नवा चूर्ण को दूध के साथ पीने से किडनी स्टोन की समस्या भी खत्म हो सकती है। हालाँकि, आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही पुनर्नवा का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन 5 चीज़ों के सेवन से याद्दाश्त होती है कमजोर, आज ही बना लें इनसे दूरी

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पुनर्नवा का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है। इसके लिए आप पुनर्नवा पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। 

पुनर्नवा हमारी त्वचा के लिए भी बहुत प्रभावशाली औषधि है। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा में कसाव पैदा होता है और झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या खत्म होती है। इसके लिए पुनर्नवा पाउडर का सेवन पानी के साथ करें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा