Birthday Special: महज 6 साल की उम्र से पुनीत राजकुमार ने शुरू किया था अभिनय, मौत के बाद कर गए थे ये नेक काम

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2023

कन्नड़ फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज यानी की 17 मार्च को जन्मदिन है। वह दक्षिण भारतीय सिनेमा का जाना-माना नाम थे। साथ ही उन्होंने दर्शकों के दिलों में अगल जगह बनाई हुई थी। 17 मार्च के दिन अभिनेता के घर के बाहर उनके फैंस लाखों की संख्या में एकत्र होकर पुनीत राजकुमार का जन्मदिन मनाते थे। लेकिन साल 2021 में राजकुमार की मौत से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सिनेमा जगत को भी बड़ा झटका लगा था। पुनीत न सिर्फ फिल्मों में ही बल्कि वह रियल लाइफ में भी हीरो थे। उन्होंने अपनी मौत के बाद अपनी आखें दान कर दीं। जिससे किसी और की जिंदगी रोशन हो सके। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें...

पुनीत राजकुमार का जन्म 17 मार्च 1975 को चेन्नई में हुआ था। इनके पिता का नाम राजकुमार था और वह भी एक अभिनेता थे। पुनीत राजकुमार की मां का नाम पर्वतम्मा राजकुमार था। उनकी मां एक फिल्म निर्माता थीं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के कारण पुनीत की भी बचपन से ही रुचि अभिनय में हो गई थीं और उन्होंने महज 6 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। पुनीत राजकुमार ने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने पर ही एक निजी शिक्षक से ली ही। इसेक बाद कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया।

इसे भी पढ़ें: शानदार अभिनय व निर्देशन के लिए हमेशा याद आयेंगे सतीश कौशिक

फिल्मी करियर

पुनीत राजकुमार ने फ़िल्म में काम करने की शुरूआत साल 1976 से की। इनकी पहली फिल्म प्रेमदा कनिके थी। हालांकि तब यह काफी छोटे थे। छोटी सी उम्र से अभिनय करने वाले पुनीत राजकुमार ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिल में जगह बनाते चले गए। फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेट्टादा हुवु फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाज़ा गया। इसके बाद पुनीत राजकुमार ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं। बता दें कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि वह बैकग्राउंड सिंगर भी थे। उन्होंने बहुत सी कन्नड़ फिल्मों में बैकग्राउंड सिंगर की भूमिका निभाई है। 

उपलब्धियां

पुनीत राजकुमार को 'बेट्टद हुवु' फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया।

इसके बाद 'मिलन' मूवी के लिए कर्नाटक राज्य पुरस्कार मिला। इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे। यह फिल्म कर्नाटक के थियेटर में करीब 100 दिनों तक लगी थी।

इसके अलावा एक्सीलेंट डांसर अवार्ड, ग्रेट सन ऑफ कर्नाटक जैसे अवार्ड मिले। 

'अरसू' फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 

मौत

पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने मौत हो गई। जब उन्हें हार्ट अटैक आया तो वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान वह अचानक से जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था। उनके अंतिम सफर में करीब 30 लाख लोग शामिल हुए थे। बता दें कि पुनीत राजकुमार की मौत के बाद पूरे कर्नाटक में सभी थियेटर बंद कर दिए गए थे। उनकी मौत की खबर ने उनके फैंस को झझकोर कर रख दिया था।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट