चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम भगत सिंह के नाम पर करने को सहमत हुए पंजाब और हरियाणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2022

चंडीगढ़, 21 अगस्त। पंजाब और हरियाणा की सरकारें शनिवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने को सहमत हो गईं। यह फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच इस मुद्दे पर हुई बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब और हरियाणा चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखने पर सहमत हो गए हैं। इस मुद्दे पर आज हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई।’’ हरियाणा सरकार के बयान के मुताबिक, चौटाला ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने हर पीढ़ी के युवाओं को प्रेरित किया।

पंजाब सरकार ने वर्ष 2017 में मांग की थी कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ‘‘शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’’ होना चाहिए। हरियाणा सरकार को भगत सिंह के नाम पर आपत्ति नहीं थी, लेकिन उसने हवाई अड्डे के लिए इस नाम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। हवाई अड्डे का टर्मिनल पंजाब के मोहाली में पड़ता है। यह 485 करोड़ रुपये की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई),पंजाब एवं हरियाणा सरकार की संयुक्त परियोजना है।

प्रमुख खबरें

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला

Bishkek में पहलवान Sujit का Mission Gold, 7 साल का सूखा खत्म करने की बड़ी चुनौती।

Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला