क्या चंडीगढ़ में दिखेंगे दो नए मुख्यमंत्री ? अमरिंदर के बाद लग सकता है खट्टर का नंबर

By अनुराग गुप्ता | Sep 18, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब दोनों की ही राजधानी चंडीगढ़ है। हालांकि दोनों के पास ही कानूनी तौर पर इसे अपना कहने का हक नहीं है खैर ये दूसरी बात है। पहली और अहम बात तो यह है कि दोनों राज्यों में नए मुख्यमंत्री देखे जा सकते हैं। पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा है। जिससे वो नाराज हो गए और पार्टी छोड़ने तक की धमकी दी है। 

इसे भी पढ़ें: विधायक दल की बैठक को लेकर कैप्टन ने आलाकमान से जताई नाराजगी, कांग्रेस छोड़ने की दी धमकी 

खट्टर पर भी गिर सकती है गाजचंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है और हरियाणा में भी जल्द मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया था कि उन्होंने किसान आंदोलन के विषय पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी है। हाल ही में भाजपा ने गुजरात में अचानक से मुख्यमंत्री बदल दिया और अब चर्चा हरियाणा की चल रही है।बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर खट्टर सरकार पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान कई बार हो चुके बवाल के कारण खट्टर की कुर्सी खतरे में मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि बदलाव की बयार अब हरियाणा राज्य में बहती दिख सकती है। हालांकि अगला मुख्यमंत्री किसे चुना जा सकता है इसका अंदाजा लगाना बहुत नामुमकिन है क्योंकि भाजपा हमेशा ही चौंकाने में विश्वास रखती है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल