शुरुआती रुझानों में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस को हो रहा भारी नुकसान

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में 117 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि कांग्रेस को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि दोपहर बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। शुरुआती रुझानों में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।  

 कुल सीटें AAP कांग्रेस शिअद भाजपा+
 117 74 22 17 3
  • मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरी सीट भदौड़ से पीछे चल रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। यहां से शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया चुनौती दे रहे हैं। 
  • लांबी सीट से पीछे चल रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।
  • जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 66 स्थानों पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर करीब 7500 कर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं। मतगणना के मद्देनजर सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है और मतगणना केन्द्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ था। राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी एक प्रमुख दावेदार के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस बहुकोणीय मुकाबले में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब से CM चन्नी आगे तो पटियाला से पीछे चल रहे हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह 

चुनाव बाद हुए कई सर्वेक्षणों में AAP के अगली सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है, जबकि कुछ ने त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया है। इस बार 93 महिलाओं और दो ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?

Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल