पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी, 7 दिन बाद लौटे आवास

By अंकित सिंह | Sep 11, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जहाँ वे पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती थे। डॉक्टरों के अनुसार, मुख्यमंत्री मान को आज शाम लगभग 4:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके सीधे चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास जाने की उम्मीद है। भगवंत मान को शुक्रवार शाम थकान और कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे PM मोदी, 1600 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का ऐलान

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी। इससे पहले, उनकी अस्वस्थता के कारण कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई थी। मान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर भी नहीं जा पाए थे। लगभग एक साल पहले, इसी अस्पताल में उनका जीवाणु संक्रमण का इलाज हुआ था। केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी

Kerala में Onam का मुख्य पर्व Thiruvonam धूमधाम से मना, सद्या और पुक्कलम की रही धूम

Global Food Security and War | समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक खाद्य सुरक्षा असंभव, संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान