पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नशा विरोधी साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को लुधियाना में मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के परिसर से शुरू हुई इस रैली के लिए 25,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

सिद्धू ने दावा किया कि यह मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले के नुकसान के खिलाफ आयोजित देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कुछ दूरी तक साइकिल चलायी।

मान ने वहां उपस्थित लोगों को बताया कि रैली का आयोजन शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर किया गया था। पुलिस ने कहा कि 13 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुई और वहीं समाप्त हो गई। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी मौके पर मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम