पंजाब के CM भगवंत मान चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए, जानिए क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 10 जनवरी 2020 के एक मामले को लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत में पहुंचे। जिला अदालत की तरफ से उन्हें पिछली तारीख में ही अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। मान के साथ पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिंह भी मौजूद थे। कोर्ट में सीएम भगवंत मान को चार्जशीट की कॉपी दी गई। जिसके बाद वो कोर्ट से रवाना हो गए। पंजाब सीएम से संबंधित ये मामला 2020 का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पुलिस ने एमएलए छाट्रावस के सामने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त आप के नेता और संगरूर से सांसद के व पार्टी के सात विधायकों पर पुलिस की काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। 

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीत सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न

भगवंत मान ने कहा कि हमने दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को अनुग्रह राशि दी है। 2-3 किसान तकनीकी कारणों से बचे हैं, जिनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। हमने उन्हें भी करीब 200 नौकरियां दी हैं।  

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा