पंजाब CM ने वित्त मंत्री की घोषणा को जुमला करार दिया, बोले- किसानों को नहीं मिलेगी कोई राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को शुक्रवार को ‘‘जुमला’’ करार दिया। सरकार ने कोविड-19 महामारी से शिथिल पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये शुक्रवार को जारी आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के लिए 1.63 लाख करोड़ रुपये के पैकेज सहित कई उपायों की घोषणा की। 

सिंह ने कहा कि इस ‘‘तथा-कथित’’ आर्थिक पैकेज से किसानों को तत्काल कोई राहत नहीं मिलेगी, जो बेहद कठिन परिस्थितियों में दो प्रमुख फसलों संभालने के तनाव से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि बहुप्रतीक्षित आर्थिक पैकेज के अब तक के तीन चरणों से समाज के लक्षित वर्गों को ‘‘बड़ी निराशा’’ हुई है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि केन्द्र लोगों को राहत पहुंचाने में ‘‘विफल’’ रहा है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित