एक बाहुबली की वजह से पंजाब सरकार और यूपी सरकार में ठनी, मुख्तार को लेकर जंग SC के दरवाजे पर

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2021

रूपनगर की जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने से पंजाब सरकार ने एक बार फिर मना कर दिया है। जिसके पीछे स्वास्थ्य कारनों का हवाला दिया है। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य सही नहीं है और कोर्ट यूपी सरकार की याचिका खारिज कर दे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि मुख्तार अंसारी की गैरमौजूदगी की वजह से उत्तर प्रदेश में मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने कहा- केंद्र के दिशा निर्देशों के अनुरूप शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने के लिए कार्यवाही करें

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मुख्तार अंसारी को कांग्रेस शासित राज्य पंजाब सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की कोर्ट में पेशी नहीं देने की अनुमति देने को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की जमकर किरकिरी हुई। ट्वीटर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को भी निशाना बनाया गया। यहां तक की ट्विटर पर मुख्तार पर मेहरबान प्रियंका टाॅप ट्रेंड में भी रहा था।  

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति