Punjab: सीमा शुल्क विभाग ने अमृतसर हवाई अड्डे पर सोना जब्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2024

देश में सोने की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका और उसके पास से 691 ग्राम सोना जब्त किया।

उन्होंने बताया कि इस सोने का अनुमानित मूल्य 48 लाख रुपये से अधिक है जिसे सीमा शुल्क अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

वहीं, एक अन्य मामले में भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी सीमा पर एकीकृत जांच चौकी पर सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को 233.44 ग्राम वजन की 24 कैरट सोने की पट्टियां जब्त कीं, जिनकी कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से प्राप्त एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने चार पाकिस्तानी नागरिकों के एक परिवार को रोका और तलाशी के दौरान 233.44 ग्राम वजन की 24 कैरट सोने की दो पट्टियां जब्त की गईं।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल