पंजाब का निर्णय वंचित और शोषित वर्ग के लिए उम्मीद की नयी रोशनी बनेगा: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रविवार को कहा कि यह फैसला देश के वंचित और शोषित वर्ग के लिए उम्मीद की नयी रोशनी बनेगा और नये दरवाजे खोलेगा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह और कई अन्य नेताओं ने चन्नी को बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चरणजीत सिंह चन्नी जी को नयी जिम्मेदारी को लेकर बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किये गए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल “मॉडल” के डर से कांग्रेस और भाजपा ने बदले मुख्यमंत्री: आम आदमी पार्टी

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘तारीख़ गवाह है कि आज का यह निर्णय पंजाब व देश के हर वंचित और शोषित साथी के लिए उम्मीद की नयी किरण बनेगा और नये दरवाज़े खोलेगा।’’ चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और वह सोमवार को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य का मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team