अरविंद केजरीवाल “मॉडल” के डर से कांग्रेस और भाजपा ने बदले मुख्यमंत्री: आम आदमी पार्टी

 Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के एक पदाधिकारी ने रविवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल “मॉडल” के डर से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को उन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बदलने पर मजबूर होना पड़ा है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

पणजी। आम आदमी पार्टी (आप) के एक पदाधिकारी ने रविवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल “मॉडल” के डर से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को उन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री बदलने पर मजबूर होना पड़ा है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘आप’ के गोवा संयोजक राहुल म्हांब्रे की यह टिप्पणी, पिछले सप्ताह गुजरात में भाजपा द्वारा विजय रुपाणी को मुख्यमंत्री पद से हटाने और रविवार को कांग्रेस द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाने के परिप्रेक्ष्य में आई है। पंजाब में शनिवार को अमरिंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चन्नी को नियुक्त किया गया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,413 नए मामले सामने आए, 8,326 मरीज ठीक हुए

म्हांब्रे ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 सितंबर को गोवा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, “भाजपा और कांग्रेस ने केजरीवाल मॉडल के डर से कुछ राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को बदला है।” म्हांब्रे ने कहा कि केजरीवाल ने गोवा में अपनी पिछली यात्रा के दौरान घोषणा की थी कि ‘आप’ के सत्ता में आने के बाद राज्य के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका गया

म्हांब्रे ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल द्वारा किये गए वादों के कारण गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को मुफ्त पानी देने वाली योजनाओं की घोषणा करने पर बाध्य होना पड़ा, जो उन्होंने आम आदमी पार्टी की नकल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़