Punjab Election 2022 । CM फेस को लेकर राहुल गांधी को किया गया गुमराह? सिद्धू की पत्नी बोलीं- हां

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दांव पेंच को जमीन पर उतारने की शुरुआत भी कर दी है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बनाया है। यानि कि चन्नी के ही नाम पर कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। सीएम फेस की रेस में चलने के साथ-साथ नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम आगे चल रहा था। मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धू लगातार आलाकमान पर दबाव बना रहे थे। बावजूद इसके सिद्धू को कांग्रेस की ओर से पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया गया। सिद्धू ने तो यहां तक कह दिया था कि चन्नी सिर्फ ट्रेलर चला सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सिद्धू को सीएम फेस ना बनाया जाना कहीं ना कहीं उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है। इसी को लेकर आज नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि किसी को इतने उच्च पद पर चुनने के लिए मेरिट, शिक्षा, इमानदारी और काम को गिना जाना चाहिए। सिद्धू भले ही मेरे पति हैं लेकिन यह कहने में मुझे संकोच नहीं है कि वे सीएम के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे। जब कौर से पूछा गया कि क्या राहुल गांधी को सीएम फेस के निर्णय के लिए गुमराह किया गया। उन्होंने साफगोई से कहा- हां। 

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team