पंजाब: पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से मिली छुट्टी, 11 जून को कराया गया था भर्ती

By अंकित सिंह | Jun 21, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा था। डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल उनके स्थिति पूरी तरह से ठीक हो गई है और यही कारण है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रकाश सिंह बादल को पेट की बीमारी गैस्ट्राइटिस के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल फिलहाल राजनीति में उतने सक्रिय नहीं है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई दिग्गज नेता अस्पताल पहुंचे थे और प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला केस: भारी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया गया, कोर्ट में होगी पेशी


खुद प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य को लेकर नरेंद्र मोदी चिंतित नजर आए। यही कारण था उन्होंने ट्वीट कर प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि ‘‘श्री प्रकाश सिंह बादल जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री को गैस्ट्राइटिस और अस्थमा की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले बादल को पेट की बीमारी संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद छह जून को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

 

इसे भी पढ़ें: इस देश में रोजाना हो रहे चार से पांच बलात्कार, परेशान सरकार ने की आपातकाल की घोषणा


फरवरी में उन्हें ‘पोस्ट-कोविड-19’ स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जिसके दौरान उनकी हृदय संबंधी और अन्य जांच की गई थी। हाल में ही संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रकाश सिंह बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को कोई अच्छी सफलता नहीं मिल पाई। प्रकाश सिंह बादल चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह केंद्र सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल देश के सबसे वरिष्ठ एवं नेताओं में से एक हैं। फिलहाल प्रकाश सिंह बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल को उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल आगे बढ़ा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar