400 की वैक्सीन 1000 में बेच रही पंजाब सरकार? जावड़ेकर बोले- वैक्सीनेशन में भी मुनाफा कमाना चाहती कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2021

कोरोना महामारी के बीच जहां कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत है। कई जगह वैक्सीन न मिल पाने की वजह से टीकाकरण केंद्रों पर ताले लगाने पड़े हैं। लेकिन कांग्रेस शासित पंजाब राज्य में कोरोना टीके को लेकर गंभीर आरोप कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर लग रहे हैं। कांग्रेस सरकार पर कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज एक ख़बर आई है कि पंजाब सरकार को वैक्सीन की 1,40,000 से ज़्यादा डोज़ 400 रुपये में मिलीं और वो वैक्सीन उन्होंने 20​ निजी अस्पतालों को 1000 रुपये में दी। वैक्सीनेशन में भी राज्य सरकार मुनाफा कमाना चाहती है, ये जनता का कैसा प्रशासन है। 

हम इस बात की जांच करेंगे: स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब सरकार ऊंचे दामों पर निजी अस्पताल को वैक्सीन बेचने के आरोपों पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हम इस बात(पंजाब सरकार वैक्सीन 400 में खरीदकर निजी अस्पताल को 1,060 में बेच रही है)को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और हम इसकी जांच करेंगे।

इसे भी पढ़ें: उप राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा, कोई भी नागरिक भूखा न सोए, यह सुनिश्चित करें

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू