मुख्यमंत्री मान भगवंत मान का ऐलान, पंजाब सरकार निजी ताप विद्युत संयंत्र खरीदेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार एक निजी ताप विद्युत संयंत्र खरीदेगी। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कोयला आधारित ताप बिजली संयंत्र खरीदने की सूचना दी। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, “पंजाब के लोगों के साथ अच्छी खबर साझा कर रहा हूं। पंजाब सरकार यहां एक निजी ताप विद्युत संयंत्र खरीद रही है।”

इसे भी पढ़ें: राज्य सरकार का सहयोग मिलता तो वामपंथी उग्रवाद खत्म हो गया होता : राजनाथ सिंह

पिछले महीने मान ने कहा था कि राज्य सरकार पहली बार निजी बिजली संयंत्र खरीदने के लिए बोली लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि संयंत्र चलाने के लिए राज्य के पास पर्याप्त कोयला भंडार है। वित्तीय बोली पर निर्णय लेने के लिए राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया गया था।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !