पंजाब सरकार घर-घर पहुंचाएगी राशन----भगवंत मान

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 28, 2022

चंडीगढ़।  भगवंत मान सरकार ने पंजाब की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि अब पंजाब के लोगों को घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि कुछ दिनों में होम स्टेप डिलीवरी शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को स्वच्छ राशन मिलेगा। अगर वे खुद डिपो से राशन लाना चाहते हैं तो उनके लिए भी विकल्प होगाला सकते हैं और शेष में कोई कमी हो तो सरकार को सूचित करें। भगवंत मान ने कहा कि लोगों को उनके घरों में खाने योग्य और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

अब सरकार लोगो के घर तक पहुंचाएगी राशन। लोगों से अधिकारी फ़ोन कर पूछेगे की राशन देने किस टाइम आए। यह योजना लोगो की मर्जी पर होगी लोग ही तय करेंगे कि उनको राशन डिपो से लेना ह या घर पर ही मंगवाना हैं।

पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया। 92 सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। कांग्रेस को सिर्फ 18 और शिरोमणि अकाली दल को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। भाजपा के खाते में दो और बसपा को एक सीट पर जीत मिली थी।  इसके बाद 16 मार्च को भगवंत मान ने 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। वहीं, 19 मार्च को दस मंत्रियों का शपथ हुआ। मान की इस कैबिनेट में दो किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक इंजीनियर और एक व्यवसायी को मंत्री बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट