पंजाब सरकार महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हटाने का आदेश वापस लेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2023

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बुधवार को पंजाब एंव हरियाणा उच्च न्यायालय को सूचित किया कि वह मनीषा गुलाटी को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद से हटाने का आदेश वापस लेगी। गुलाटी के वकील ने यह जानकारी दी। इसके पहले गुलाटी ने मंगलवार को राज्य सरकार के कदम के खिलाफ उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी। राज्य सरकार ने सितंबर 2020 के उस पत्र को वापस लेकर उन्हें हटाने का कदम उठाया था जिसमें उन्हें मार्च, 2024 तक का सेवा विस्तार दिया गया था।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल