पंजाब सरकार ने शिक्षा को लेकर किए दो बड़े फैसले, मान बोले- अभिभावक अपनी पसंद की दुकानों से खरीद सकेंगे सामान

By अनुराग गुप्ता | Mar 30, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बात भगवंत मान एक्शन में नजर आ रहे हैं। लगातार एक के बाद एक जनता के हित में फैसले कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए दो अहम फैसले किए हैं। जिसके तहत निजी स्कूल इस सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ा पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मान के 1 लाख करोड़ वाले पैकेज पर खट्टर का तंज, पहले फ्री के वादे करो, फिर कटोरा लेकर पीएम के सामने... 

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने शिक्षा को लेकर दो बड़े फैसले किए हैं। राज्य के निजी स्कूलों को इस सेमेस्टर में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होता है। उन्होंने कहा कि कोई भी निजी स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान पर जाकर यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए नहीं कहेगा। स्कूल उस इलाके की सभी दुकानों पर अपनी किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराएंगे। अभिभावक अपनी पसंद की किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे।

डोर स्टेप डिलीवरी होगी शुरू

इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने राशन को घर-घर राशन पहुंचाने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि रोजाना कमाने खाने वाले लोगों को अपने हक का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़े तो कितना दुख होता होगा। यह कितनी गलत बात है। 

इसे भी पढ़ें: डिफॉल्टर बस ऑपरेटरों को जल्द से जल्द टैक्स जमा करवाने की हिदायत 

उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

CM Rekha Gupta का बड़ा बयान- अब Kashmir नहीं, Tulip देखने Delhi आइए , Flower Festival का उद्घाटन

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकन

Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Rajya Sabha की सभी सीटों पर जीत का दावा, 5 मार्च को नामांकन