कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य में भी लगा नाइट कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा-हॉल

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2022

चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच में पंजाब सरकार ने नगर निगम क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसी के साथ ही पंजाब सरकार ने लोगों से मास्क लगाना, शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने की अपील की। आपको बता दें कि पंजाब के नगर निगम क्षेत्रों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा किसी और को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने एहतियातन बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इनके पूरे स्टॉफ का वैक्सीनेशन पूरा होना चाहिए। इसके अलावा सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होना पड़ेगा, तभी वो अपने ऑफिस जा सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में बड़े दलों का खेल बिगाड़ सकता है संयुक्त समाज मोर्चा, समझिए किसानों से किसको होगा फायदा-नुकसान 

ये तमाम पाबंदियां पंजाब में 15 जनवरी तक जारी रहेंगी। पंजाब में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है। राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमण के 6,05,922 मामले सामने आए हैं और वायरस के चस 16,651 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda