By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, खासकर निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम लग गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बठिंडा में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
हरियाणा के अंबाला में 0.1 मिलीमीटर, भिवानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, करनाल में 3 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में एक मिलीमीटर और सोनीपत में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।