भ्रष्टाचार के आरोप के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त, केजरीवाल बोले- गर्दन कट जाएगी, पर देश से गद्दारी नहीं करेंगे

By अंकित सिंह | May 24, 2022

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी अब बैकफुट पर आ गई है। भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के ख़िलाफ़ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है।

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने कहा- AAP जहां-जहां जाती हैं, वहां करप्शन खुद ही पहुंच जाता है


केजरीवाल ने आगे कहा कि 2015 में, दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद, मैंने भी अपने खाद्य मंत्री के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की थी; उनके भ्रष्टाचार के आरोप कब सामने आए, किसी को पता नहीं चला। मैंने खुद कार्रवाई की। आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है; हम किसी को नहीं बख्शते। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश के साथ गद्दारी है। कुछ भी बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन भारत माता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। गर्दन कट जाएगी लेकिन देश के साथ गद्दारी कबूल नहीं है। वहीं भाजपा ने हमला करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है?

 

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपी विजय सिंगला ने सिद्धू मूसे वाला को हराकर बटोरी थी सुर्खियां, चलाते हैं डेंटल क्लीनिक


लगे है आरोप

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

CISCE की 10वीं, 12वीं कक्षा के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित

China ने 16वीं बार Uber Cup जीता, फाइनल में Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai के मन में हैं Prime Minister Narendra Modi, लोग बोले - अबकी बार 400 पार का नारा होगा पूरा

EVM एक चोर मशीन है, सुनिश्चित करें कि आपने सही पार्टी को वोट दिया है : Farooq Abdullah