पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाजपा ने कहा- AAP जहां-जहां जाती हैं, वहां करप्शन खुद ही पहुंच जाता है

gaurav bhatia
ANI
अंकित सिंह । May 24 2022 3:59PM

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब और देश की जनता ये कह रही है कि आप जहां-जहां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार खुद ही पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है?

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद से बर्खास्त कर दिया। अब इसी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य विजय सिंगला, जो आप के लिए पाप कर रहे थे, कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। उन्हें मजबूरी में हटाकर अरविंद केजरीवाल वाहवाही लूटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप की सरकार को 68 दिन हुए हैं। इन दिनों में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पंजाब आम आदमी पार्टी से संभल नहीं रहा है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के कृषि क्षेत्र को देश के सामने ‘मॉडल’ के तौर पर पेश किया जाएगा: केजरीवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब और देश की जनता ये कह रही है कि आप जहां-जहां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार खुद ही पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है? गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है। आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी। यानी 100% करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल जी ही दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपी विजय सिंगला ने सिद्धू मूसे वाला को हराकर बटोरी थी सुर्खियां, चलाते हैं डेंटल क्लीनिक

आपको बता दें कि भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया। मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था जिसमें मेरी सरकार का एक मंत्री अपने विभाग की प्रत्येक निविदा या खरीद में एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था। मैंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। इसे सिर्फ मैं ही जानता था। न मीडिया को पता था न विपक्ष को।”

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़