कांग्रेस में ‘कुर्सी की लड़ाई’ में पंजाब में शासन का सबसे ज्यादा नुकसान : आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2021

पंजाब में सत्ताधारी दल में महीनों से चल रही खींचतान के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी में ‘कुर्सी की लड़ाई’ का सबसे बड़ा खामियाजा प्रदेश के शासन को उठाना पड़ा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस की कुर्सी की लड़ाई में सबसे बड़ा नुकसान पंजाब राज्य के शासन का हुआ है।” आप विधायक और पंजाब में नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई से पंजाब और उसके लोगों को काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने चंडीगढ़ में एक बयान में कहा, “कांग्रेस चाहे कितने भी चेहरे बदल ले इससे फर्क नहीं पड़ेगा, आने वाले चुनावों में पंजाब के लोग कांग्रेस की स्थिति अकाली-भाजपा से भी बुरी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “अली बाबा को बदलने से बाकी चोर निर्दोष नहीं हो जाएंगे।” आप नेता ने दावा किया कि साढ़े चार साल से चल रहे माफिया शासन के दलदल में सभी कांग्रेसी फंस गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस चाहे कितने भी चेहरे क्यों न बदल ले, वह अपने झूठे, भ्रष्ट और अवसरवादी स्वरूप को नहीं बदल सकती।”

चीमा ने कहा कि सत्ता की भूख में अमरिंदर सिंह और उनके विधायकों तथा मंत्रियों ने कभी पंजाब की खुशहाली के बारे में नहीं सोचा और सिर्फ अपनी जेबें भरने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा, “क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिये नहीं थी, बल्कि माफिया और सरगना का दर्जा हासिल करने के लिये थी।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा