कोविड-19 से प्रभावित लोगों को ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर देगा पंजाब किंग्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स ने भी कोविड—19 से प्रभावित लोगों को ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिये निजी संस्था राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) और लोगों से धन एकत्रित करने वाले मंच कीटो.ओआरजी के साथ हाथ मिलाया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब किंग्स आक्सीजन कन्सेंट्रेटर खरीदने के लिये धनराशि देगा।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक से खिलाड़ी वापस ले सकते हैं अपना नाम, अमेरिका ने किया जापान जाने का आग्रह

इन आक्सीजन कन्सेंट्रेटर को बाद में रोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कहा गया है, आरटीआई यह सत्यापित करेगा कि किस रोगी को उसके घर पर या धर्मार्थ चिकित्सा संस्थान के जरिये आक्सीजन कन्सेंट्रेटर दिया जाएगा। वापसी पर कन्सेंट्रेटर को अगले रोगी को देने से पहले साफ और कीटाणुरहित किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, संकट से उबरने के बाद इन मशीनों को अस्पतालों को दान कर दिया जाएगा जहां अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों के लिये इनकी जरूरत पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

बेड पर न्यूड पड़ी थी दुनिया की मशहूर स्टार Kylie Jenner, सिर्फ स्टॉकिंग्स पहनकर बिस्तर पर हुईं बेपर्दा, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने!

Opposition के Mic Off के आरोप पर Speaker Om Birla का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलने से जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल

LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल