जल्द होगा महिला IPL, पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने दिया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के सह मालिक नेस वाडिया ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी को महिला आईपीएल टीम रखने में काफी दिलचस्पी है। आईपीएल संचालन समिति की पिछले सप्ताह हुई बैठक के बाद से अगले साल से पांच से छह टीमों के साथ महिला आईपीएल करने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें मौजूदा फ्रेंचाइजी टीमों को प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए पहली वरीयता दी जायेगी। वाडिया ने कहा, ‘‘ हमारी इसमें (महिला आईपीएल) काफी दिलचस्पी है। महिलाओं के लिए आईपीएल लंबे समय से लंबित है और जब ऐसा होगा तो यह बहुत खास होगा। पिछले कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट वास्तव में विकसित हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अभी विश्व कप चल रहा है और महिलाओं के खेल में काफी दिलचस्पी है। कल हमारी टीम को हारते हुए देखना दिल तोड़ने वाला था। ’’

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े