पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बनने को तैयार ट्रेवर बेलिस, अनिल कुंबले की लेंगे जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 सत्र से पहले विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस से मुख्य कोच के तौर पर करार करने को तैयार है। न्यू साउथ वेल्स के 59 वर्षीय बेलिस आईपीएल से नियमित रूप से जुड़े रहे हैं और हालमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दी थी। पंजाब की उम्मीद इस आस्ट्रेलियाई कोच से खिताब दिलाने पर लगी होगी। बेलिस 2019 में इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब दिला चुके हैं और वह कोलकाता नाइट राइडर्स के सहयोगी स्टाफ के प्रमुख भी थे जब उसने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता था।

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर