Punjab: व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

फिरोजपुर के हरमन नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपने आवास पर अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चला जब घर में काम करने वाली महिला वहां पहुंची और गेट अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने किरायेदार और पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। काफी प्रयास के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो गेट तोड़ा गया और शव खून से लथपथ पड़े मिले।

मृतकों की पहचान अमनदीप सिंह (42), उनकी पत्नी जसवीर कौर (40) और उनकी बेटियों मनवीर कौर (10) और परमीत कौर (छह) के रूप में हुई है। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा, ऐसा लगता है कि यह अमनदीप द्वारा आत्महत्या का मामला है, जिसने स्पष्ट रूप से अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच करेगी। अमनदीप बिल्डर और फाइनेंसर भी था।

हाल ही में, उन्होंने एक नया सैलून स्थापित किया था और इसका उद्घाटन जल्द ही होने वाला था। परिवार पांच महीने पहले ही अपने वर्तमान घर में आया था और भूतल पर रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि झारखंड का एक परिवार अमनदीप के यहां पहली मंजिल पर किराये पर रहता था। एसएसपी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पड़ोसी, किरायेदार और अन्य के बयान दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia टेंशन से Stock Market में कोहराम, Sensex 1100 अंक लुढ़का, निवेशकों में हड़कंप

Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply

Iran-Israel तनाव से Crude Oil की कीमतों में आग, Brent दो साल के High पर पहुंचा।

Flipkart की IPO से पहले बड़ी तैयारी, Cost Cutting के नाम पर 500 कर्मचारियों की हुई छंटनी