लाल किले से राहुल फहराएंगे तिरंगा, सिद्धू बोले- बुरे दिन जाने वाले हैं

By अनुराग गुप्ता | Dec 11, 2018

भोपाल। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस को मिल रही जीत पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी और कहा कि मेहनत और सब्र का फल मीठा होता है। बुरे दिन जाने वाले हैं और राहुल गांधी आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब लाल किले की तरफ राहुल गांधी आगे बढ़ रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों के भीतर काफी आक्रोश था और उन्होंने बीजेपी के वादों को देखा और फिर सत्य को जिताया। 

इसे भी पढ़ें: निर्दलियों से समर्थन जुटाने में लगे गहलोत, बोले- कांग्रेस के साथ आएं

इसी के साथ सिद्धू ने 2019 में राहुल के लाल किले से झंडा फहराने का दावा करते हुए कहा कि राहुल के आने से सभी के भीतर विश्वास जागा है और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व की वजह से सभी एकजुट हुए हैं। जिसका असर चुनाव परिणामों पर दिखाई दे रहा है। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana