सिंगला ने किया शहीद किसान स्मारक का उद्घाटन, जहाँ पत्थरों पर अंकित हैं दिल्ली मोर्चाे में शहीद हुए किसानों के नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

संगरूर   श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के शहादत दिवस के मौके पर गुरू जी की महान शहादत के प्रति नतमस्तक होते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने संगरूर में शहीद किसान स्मारक ‘यादगार-ए -शहीदों’ का उद्घाटन किया। इस स्मारक में किसान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले संगरूर जि़ले के किसानों और मज़दूरों के नाम लिखे गए हैं।   सिंगला ने गुरू जी की महान देन को याद करते हये कहा कि हिंद दी चादर श्री गुरु तेग़ बहादुर साहब जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना महान बलिदान दिया और उनके द्वारा दिखाऐ हक और सत्य के मार्ग पर चलते हुये हमारे किसान और मज़दूर भाइयों ने केंद्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खि़लाफ़ एकजुटता से टक्कर ली और जान के बलिदान देने में भी पीछे न हटने का हौसला दिखा कर इतिहास रच दिया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में 20 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों की शुरूआत

लोक निर्माण मंत्री ने यह भी कहा इस ऐतिहासिक आंदोलन में 700 से अधिक शहीद हुए हैं और हमारे पंजाब में शहादतों को मनाने का दस्तूर है। उन्होंने कहा कि पंजाबी होने के नाते उनका पहला नैतिक फज़ऱ् बनता है कि वह शहीद हुई रूहों की कद्र करें और उनके परिवारों का ख़्याल रखें। उन्होंने कहा कि संगरूर जिले के सभी शहीदों के नाम इस स्मारक में दर्ज किये जा रहे हैं जिससे दिवंगत आत्माओं को शान्ति मिले।

सिंगला ने सांप्रदायिक आरएसएस को पंजाब की दुश्मन जमात करारते हुये कहा कि यह लोग समाज में धर्म और जाति के नाम पर बांटते हैं और एक मनुष्य को दूसरे मनुष्य का दुश्मन बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाबी समझदार हैं और उनको यकीन है कि लोग पंजाब में कभी भी आरएसएस के और उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर किसानों के वारिसों ने श्री सिंगला का धन्यवाद करते हुये कहा कि दिल्ली मोर्चाे में शहीद हुए किसानों और मज़दूरों को समर्पित न केवल पंजाब की बल्कि देश का पहला विलक्षण स्मारक है जिसने उनके बलिदानों को अमर कर दिया है।

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया

 

जि़ला संगरूर से सम्बन्धित शहीद हुए किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री विजय इंदर सिंगला ने हमदर्दी का प्रगटावा किया और विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार और प्रशासन की तरफ से उनको हमेशा सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसान आंदोलन के दौरान पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी है और भविष्य में भी चट्टान की तरह खड़ी रहेगी।  इस मौके पर डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर, एसएसपी श्री स्वप्न शर्मा समेत अन्य शख्सियतें भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में Shilpa Shetty का योग शो, फिटनेस क्वीन ने बताया कैसे योग ने बदली उनकी जिंदगी

International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

PM Modi ने Kolkata में Indian Navy को सौंपे 3 स्वदेशी Warships

15 साल के Vaibhav Suryavanshi का List A Cricket में धमाका, 11 गेंदों में जड़ा Fastest Fifty का Record