पंजाब से गायब युवती की हत्या की गुत्थी एक साल बाद सुलझी, मुठभेड़ में आरोपी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

मेरठ। पंजाब की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने और फिर कथित रूप से उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी शाकिब मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। पंजाब के लुधियाना की रहने वाली इस युवती की सिर और हाथ कटी लाश एक साल पहले लोहिया गांव में एक खेत से बरामद की गयी थी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस से थाने ले जाते समय शाकिब, सिपाही की पिस्टल छीनकर भाग गया। पीछा करने पर शाकिब ने सिपाही के सीने में गोली मार दी। 

गौरतलब है कि दौराला के लोहिया निवासी शाकिब ने 2019 में ईद के बाद चांद रात में लुधियाना की एकता को परिवार के साथ मिलकर मारा डाला था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक साल बाद इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।एसएसपी अजय साहनी ने मंगलवार को मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 13 जून 2019 को लोहिया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा। जब गन्ने का खेत खुदवाया गया तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई। उसका सिर और एक हाथ गायब था। युवती की पहचान नहीं हो पाई। 

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक आक्रमण मांडू में 19000 राजपूतों का कत्ल, सेक्यूलरिज्म ने सत्य पर डाला पर्दा 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में डिस्ट्रिक क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में लापता युवतियों के मामले दिखवाए गए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। साहनी ने बताया, ‘‘ पुलिस की एक टीम को यह पता लगाने के काम में लगाया गया कि लोईया गांव के कौन-कौन लड़के बाहर काम करते हैं। वे जहां-जहां काम करते थे, वहां-वहां के थानों में मिसिंग केस दिखवाए गए। आखिरकार पंजाब में जाकर पुलिस को सफलता मिली।’’ एसएसपी ने कहा, ‘‘एक साल की मेहनत के बाद पुलिस आखिर उस युवती तक पहुंच गई जो लापता थी। 23 वर्षीय युवती की पहचान लुधियाना में मोतीनगर थाना क्षेत्र निवासी एकता पुत्री संजीव कुमार के रूप में हुई।’’

एसएसपी के अनुसार एकता बीकॉम की छात्रा थी और पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करती थी। बीमार होने पर वह लुधियाना में तांत्रिक क्रिया करने वाले दौराला के लोहिया निवासी शाकिब के पास उपचार कराने गई थी। उस समय शाकिब लुधियाना में दिलशाद के पास काम करता था। साहनी के अनुसार, शाकिब ने एकता को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसने युवती को अपना नाम अमन बताया था। इसलिए एकता भी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई। पिछले साल मई में दोनों लुधियाना से फरार हो गए। एकता अपने घर से 15 तोले सोना और 15 लाख रू लेकर आई थी। एकता को लेकर शाकिब अपने गांव आ गया। यहां शाकिब ने एकता से घर में ही शादी की। सुहागरात के बाद अपने परिवार की मदद से कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली डालकर पिला दी।

इसे भी पढ़ें: J&K के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर 

एसएसपी ने बताया कि उसके बाद वह अपने भाई मुस्सरत, पिता मुस्तकीम, भाभी रेशमा पत्नी नवेद और इस्मत पत्नी मुस्सरत एवं गांव के साथी अयान की मदद से युवती को लोहिया गांव के जंगल में लेकर आ गए। रेशमा ने एकता के सभी कपड़े उतार दिए। उसके बाद सभी ने मिलकर उसके हाथ, पैर, सिर काट कर अलग अलग कर दिए। धड़ को गन्ने के खेत में गड्ढे में दबाकर नमक डाल दिया जबकि हाथ, पैर और सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि बाद में आरोपी शाकिब युवती के मोबाइल फोन और उसके व्हाट्सअप में समय समय पर स्टेट्स बदलता रहा ताकि यह संदेश जाए कि वह जिंदा है।

प्रमुख खबरें

Chandranath Rath Murder Case में संदिग्ध Raj Singh की माँ के दावे से उठे कई सवाल

The Lord of the Rings: सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान, Prime Video ने सीजन 4 को भी दी हरी झंडी

Neeraj Chopra का Rome से नाम गायब, Sachin Yadav को मिला बड़ा मौका, जानें पूरा समीकरण

Amarnath Yatra Mystery: Baba Barfani की अमर कहानी, क्यों 12 ज्योतिर्लिंगों से भी खास है Amarnath का ये रहस्य