पंजाब:अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई पिस्तौल बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2025

पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिरायी गयी पिस्तौल और ‘मैगजीन’ युक्त एक पैकेट रविवार को बरामद किया गया।

उन्होंने बताया, “सुबह करीब नौ बजे तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर जिले के टेंडी वाला गांव के पास एक खेत से दो पैकेट बरामद किए।”

अधिकारी ने बताया, “एक पैकेट में ‘मैगजीन’ के साथ ‘ग्लॉक’ पिस्तौल थी, जबकि दूसरे में संदिग्ध हेरोइन (548 ग्राम) थी। पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटे और लोहे के हुक से बंधे दोनों पैकेट ड्रोन से गिराए गए होंगे।” बीएसएफ ने आठ जनवरी को अमृतसर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से ग्लॉक पिस्तौल वाला एक पैकेट बरामद किया था।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद