By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2025
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे और विदेशी आकाओं के निर्देश पर पंजाब में एक ‘‘सनसनीखेज अपराध’’ के इरादे से लौटे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित 15 से ज्यादा जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।’’ डीजीपी ने बताया कि वे हाल में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में भी वांछित थे।