पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के कार्यकर्ता हरविंदर सिंह रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया।

यादव ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के भुल्लर गांव निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत और अमृतसर के रामपुरा गांव निवासी गुलशन सिंह उर्फ नंदू के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से दो हथगोले और एक पिस्तौल तथा पांच कारतूस बरामद किए। मंगलवार को पंजाब पुलिस ने राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन किशोरों सहित पांच गुर्गों को पकड़कर बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके कब्जे से एक हथगोला और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप में बैठे अपने विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमावर्ती राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए ग्रेनेड का उपयोग करके सरकारी भवनों और पुलिस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की सक्रिय रूप से साजिश रच रहे थे।

प्रमुख खबरें

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति